बीमारी से सेवानिवृत सैनिक का निधन

Feb 12, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बीमारी से सेवानिवृत सैनिक का निधन

बीमारी से सेवानिवृत सैनिक का निधन

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना निवासी सेवानिवृत्त सैनिक नरेंद्र सिंह शिशोदिया के निधन पर उनको सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना की एक टुकड़ी ने उनके घर पहुंचकर पार्थिव शरीर को सलामी दी और राष्ट्रध्वज उनके पुत्र को सौंपा। इस दौरान गांव समेत आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार गांव डहाना निवासी नरेंद्र सिंह शिशोदिया वर्ष 1999 में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के दौरान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के तहत अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ गांव में रह रहे थे।

उनके पुत्र ने बताया कि पिता पिछले चार महीनों से किडनी की गंभीर बीमार से ग्रस्त थे। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने 46 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र सिंह गांव में शांत व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फौज में बिताए पलों को याद करके अक्सर युवाओं को किस्से बताया करते थे और उन्हें देश सेवा करने का आग्रह भी किया था। सरकार द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों को भी अंतिम संस्कार के समय पूर्ण सैनिक सम्मान दिया जाता है, जो उनके त्याग और सेवाओं के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। नरेंद्र सिंह के निधन के बाद गांव में शोक की लहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।