Hapur News: जर्जर सड़क और जलभराव से लोगों का जनजीवन हुआ बेहाल
Hapur News: न्यू भीमनगर कॉलोनी में जलभराव और जर्जर सड़कों से परेशान महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों पर जमा दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Hapur News: शहर के न्यू भीमनगर कॉलोनी में जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान लोगों और महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा। महिलाओं ने सड़को पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में काफी समय से पानी की निकासी न होने से बारिश और घरों से निकलने वाला दुषित पानी सड़को पर एकत्रित हो जाता है। जिससे पैदल चलने और स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी अभी तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। बता दे कि न्यू भीम नगर में काफी समय से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार को स्थानीय लोगों और महिलाओं ने एकत्रित होकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बारिश होते ही सड़कें पानी और कीचड़ से भर जाती हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। आरोप है कि स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है। बच्चे गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी, मच्छरों और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है तथा नई नई बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है。
महिलाओं का प्रदर्शन
नरेश कुमार भाटी ने कहा कि यह सिर्फ सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य, बुजुर्गों के सम्मान और पूरे मोहल्ले के स्वास्थ्य का सवाल है। जिस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, वहां जलभराव हो और बुजुर्ग घर से निकलने में डरें, तो यह बेहद गंभीर स्थिति है।
प्रशासन से मांग
उन्होंने कहा कि नई भीम नगर के लोगों को आश्वासन नहीं, पक्की सड़क चाहिए। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब क्षेत्र में मजबूत सड़क निर्माण के साथ-साथ उचित जलनिकासी की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्थाएं कराई जाएं ताकि बच्चों को सुरक्षित रास्ता, बुजुर्गों को सम्मानजनक आवाजाही और स्थानीय नागरिकों को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस मौके पर खुशनूद अली, कमलेश, सुनीत, कृष्णा देवी, ज्योति, पूनम, सुनीता देवी, सोनिका, मुन्नी देवी, रीना सैनी, कविता, खुशबू सैनी, संध्या सिंह, आदि शामिल रहे।
---------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


