मूलभूत सुविधाओं को तरस रही स्वर्ण एनक्लेव

Jan 16, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - मूलभूत सुविधाओं को तरस रही स्वर्ण एनक्लेव

मूलभूत सुविधाओं को तरस रही स्वर्ण एनक्लेव

नगर के दोयमी फाटक स्थित स्वर्ण एंक्लेव कालोनी की जनता मुलभूत सुविधाओं को तरस रही है। कालोनी में सड़क और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में गुस्साएं कालोनी के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। कालोनी निवासी महेश कुमार शर्मा ने कहा कि करीब 20 साल पहले दोयमी फाटक के पास एक स्वर्ण एंक्लेव के नाम से एक कालोनी बसी थी, आज इस कालोनी में सौ से ज्यादा मकान है। लेकिन कालोनी में आजतक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है, ऐसे में कालोनी की जनता को गड्ढों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

गड्डों में चलने के कारण आएदिन लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के अलावा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण भी नहीं हैं। इसलिए कालोनी में स्थित घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, कई कई दिन तक पानी नहीं निकल पाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। दूषित पानी के कारण मच्छर पनप रहे है औ लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में लोगों को संक्रमण बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कालोनी की समस्या को लेकर डीएम, एसडीएम, सीडीओ के अलावा सदर विधायक के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। हर बार केवल आश्वासन दे दिया जाता हैं। लेकिन धरातल पर समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने कहा कि अगर कालोनी के लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो कालोनी के लोगों को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में विनोद गोयल, रूचि मावी, संदीप गर्ग, रंजना, कालू, छवि शर्मा आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।