Hapur News: गंदगी का लगा अंबार, ग्रामीण परेशान
Hapur News: गांव घुंघराला के चामुंडा मंदिर के पास गंदगी और कूड़ा-कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से सफाई और उचित कार्रवाई की मांग की है। समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु परेशान हैं।

Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला स्थित चामुंडा मंदिर के पास काफी समय से गंदगी और कूड़ा-कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव घुंघराला स्थित एक चांमुडा मंदिर के पास फैली गंदगी से तेज दुर्गंध उठती है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और स्थिति जस की तस बनी हुई है।
आरोप है कि चामुंडा मंदिर में आसपास की महिलाएं और श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा अर्चना के लिए आते जाते हैं। उन्हें मजबूरी में इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कूड़े के ढेर के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। तेज दुर्गंध के चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आसपास फैली गंदगी को जल्द से जल्द साफ कराया जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


