राहत:1323 की सैंपलिंग में नहीं मिला पॉजिटिव
जनपद में बृहस्पतिवार को एक भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 1323 लोगों की सैंपलिंग की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हापुड़Fri, 17 Sep 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें
जनपद में बृहस्पतिवार को एक भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 1323 लोगों की सैंपलिंग की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
जनपद में बीते बुधवार को एक भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था। अब बृहस्पतिवार को लैब से आई रिपोर्ट में एक भी संक्रमित जिले में नहीं मिला है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा 1323 लोगों की कोविड 19 की जांच कराई गई। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को कराई सैंपलिंग में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। कोरोना का जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। जनपद में कोरोना के कुल मरीज 12312 हैं। वहीं कुल रिकवर मरीजों की संख्या 12095 हो गई है।
