रसूलपुर के जंगल से नलकूपों में चोरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

बाबूगढ़ के रसूलपुर में नलकूपों पर चोरी करने वाले गिरोह ने किसानों के कई नलकूपों को निशाना बनाया। गिरोह ने विद्युत उपकरण और तांबे के तार चुराए, जिससे किसानों में रोष फैला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रसूलपुर के जंगल से नलकूपों में चोरी

हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना थाना क्षेत्र में रसूलपुर के जंगल से नलकूपों पर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने किसानों के कई नलकूपों को निशाना बनाते हुए विद्युत उपकरण और तांबे के तार चोरी कर लिए। इस वारदात से किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पूर्व जिला अध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने खेत पर चारा लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नलकूप का ताला टूटा पड़ा है। आरोप है कि चोर स्टार्टर केबल, झटका मशीन के तार, तांबा, फिगर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि क्षेत्र के कई अन्य किसानों के नलकूपों को भी निशाना बनाया गया है। जिसमें बलराज, धीरज, देवेंद्र, मुन्नू और लल्लू के नलकूपों से भी विद्युत उपकरण चोरी किए गए है। वहीं अमरजीत सिंह तथा हितेंद्र सिंह की विद्युत मोटरों को खोलकर उनमें से तांबे के तार निकाल लिए गए।आरोपी मोटरों का कवर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। नलकूपों में हुई वारदात से किसानों में रोष व्याप्त है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।