अमृत भारत योजना के तहत तेजी से चल रहा जीर्णोद्वार कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

नया टिकट बुकिंग काउंटर तैयार होकर लगभग हुआ पूरा नया टिकट बुकिंग काउंटर तैयार होकर लगभग हुआ पूरा नया टिकट बुकिंग काउंटर तैयार होकर लगभग हुआ पूरा नया टि

अमृत भारत योजना के तहत तेजी से चल रहा जीर्णोद्वार कार्य

हापुड़ संवाददाता। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर तेजी से जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है। फुट ओवर ब्रिज निर्माण के साथ साथ अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं नया टिकट बुकिंग काउंटर भी अब लगभग तैयार हो गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द यह काउंटर चालू हो जाएगा। खास बात है कि यह काउंटर पुराने बुकिंग काउंटर के मुकाबले प्लेटफार्म के करीब है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1936 में हापुड़ रेलवे स्टेशन बना था। इस रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत तेजी से जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है।

मुख्य भवन के निर्माण के साथ साथ लिफ्ट, स्वचलित इलैक्ट्रिक सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां आने वाले यात्रियों को आगामी कुछ समय में एयरपोर्ट की तरह सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्लेटफार्म तक जाने वाला रास्ता काफी चौड़ाकरके बनाया गया है। इस साथ ही शौचालय, एक्जीक्यूटिव लाउंट, शिशु देखभाल कक्ष भी बनाया जा रहा है।रेलवे द्वारा नया टिकट बुकिंग काउंटर का निर्माण लगभग पूरा करा लिया गया है। डीआरएम समेत अनेक अधिकारी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। यहां जो जो कार्य रह गए थे उनका कार्य तेजी से कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इस नए काउंटर से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पुराना टिकट बुकिंग काउंटर प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर था, लेकिन नया बुकिंग काउंटर प्लेटफार्म के पास है। यात्री आराम से टिकट लेकर ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इसके साथ ही नए काउंटर के शुरू होने से रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी। आईओडब्लू वी.के.त्यागी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्य को तेजी से गुणवक्ता के साथ कराया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द नया बुकिंग काउंटर चालू कर दिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।