Hapur News: गढ़ में दरशथ मरण तो ब्रजघाट में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: बारदरी मैदान की रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन, केवट संवाद तथा दशरथ मरण का भावपूर्ण मंचन हुआ। ब्रजघाट में राम-सीता विवाह की खुशियों के बीच कैकेयी ने दो वर मांगकर राम के लिए वनवास और भरत के लिए राजतिलक मांगा। सीता और लक्ष्मण भी राम के साथ वन जाने पर अड़े रहे।

Hapur News: गढ़ में दरशथ मरण तो ब्रजघाट में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ

Hapur News: बारदरी मैदान में चल रही रामलीला में श्रीराम का लक्ष्मण एवं माता जानकी सहित वन में जाना और दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके अलावा केवट-राम संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी वनों को गए। राजा दशरथ ने मंत्री सुमंत को उनके भेजा तथा कहा कि वे श्रीराम राम को वनों में घूमाकर वापस ले आए। मंत्री सुमंत उनसे वापस लौटने का अनुराग किया, लेकिन श्रीराम सुमंत को जंगल में सोती अवस्था में छोड़ जंगलों में चले गए। निषादराज के साथ श्रीराम गंगा तट पर पहुंचे, वहां केवट ने अपने परिजनों के साथ उनका स्वागत किया तथा गंगा से पार पहुंचाने से पूर्व उनके चरण पखारकर तथा परिजनों को वह चरणामृत पिलाकर उन्हें गंगा पार उतारा।

भगवान श्रीराम ने नाव उतराई का किराये के रूप में मुद्रिका देनी चाही, तो केवट ने कहा कि प्रभु हम दोनों को कार्य एक ही है मैं गंगा सजे पार कराता है और आप भवसागर से पार कराते है, इसलिए मुझे अपना आशीर्वाद दें। उधर, श्रीराम के वन गमन के पश्चात राजा दशरथ विलाप करते हुए प्रभु के धाम को चले जाते है। इस अवसर पर अध्यक्ष धनवंत जैन, विष्णु नागर, नितिन जैन, रुपेश पंडित, अमित राय गौतम, पवन जैन, विजय शर्मा, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, प्रघुमन ऊर्फ भर्रों शर्मा, पंखा समिति अध्यक्ष शिवम सरपंच, पराग शर्मा, शशि आर्य, भाष्कर गर्ग, सतीश गुप्ता, रुचिर गुप्ता आदि मौजूद रहें। वहीं गंगा नगरी ब्रजघाट में रामलीला के मंचन में भगवान राम और माता सीता के विवाह की खुशियों में एकाएक दुख के बादल छा गए। महारानी कैकई कोप भवन में चली गईं। जिससे राजा दशरथ आश्चर्यचकित हो उठे। राजा दशरथ कैकई से नाराज होने का कारण पूछते हैं। कैकेई राजा दशरथ को दो वचनों की याद दिलाती हैं। दोनों वचनों में भगवान राम को वनवास भरत का राज तिलक मांगती हैं। यह बातें सुनकर राजा दशरथ शोक में डूब गए और हर तरफ कोहराम मच गया। राजा दशरथ को मजबूरन अपने वचन निभाने पड़े। भगवान राम कौशल्या भवन में मां का आशीर्वाद लेने जाते हैं। इस मार्मिक दृश्य से दर्शकों की आंखों में आंसू आते हैं। उसी समय सीता जिद करती हैं कि वह भी अपने स्वामी के साथ बनवास जाएंगी। भगवान राम के समझाने पर भी माता सीता नहीं मानती और उन्हें वन जाने की आज्ञा मिल जाती है।वहीं लक्ष्मण कहते हैं कि भ्राता मैं आपके चरणों का सेवक हूं और आपके चरणों में ही रहूंगा। मैं भी आपके साथ आपकी और माता सीता की सेवा करने बनवास चलूंगा। लक्ष्मण अपनी माता सुमित्रा से आज्ञा मांगते हैं, जिस पर मां मना करती हैं तो भाई प्रेम देख दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं। कैकई राम को वनवास जाते समय आभूषण उतारकर भगवा वस्त्र पहनने को कहती हैं। वनवास के बाद राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं और लीला यहीं समाप्त हो जाती है। इस अवसर परकमेटी अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, संरक्षक जितेंद्र गोयल, ओम प्रकाश गोयल, सीएस यादव, देवी प्रकाश गोड़, महेश बंसल टीटू, राकेश शर्मा, नंद किशोर शर्मा, अशोक नागर, मूलचंद शर्मा, मनोज गोयल, मनोज नागर, अखिल शर्मा, अरुण गौड़, समेत विकास यादव, कपिल शर्मा, पीयुष गोयल, मनीष शर्मा, विनोद गोस्वामी, सूरज चौधरी, गौरव चौधरी, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बारदरी मैदान की रामलीला में किन प्रसंगों का मंचन किया गया?−
श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के वनगमन, दशरथ मरण तथा केवट-राम संवाद का मंचन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: गढ़ में दरशथ मरण तो ब्रजघाट में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ