Hapur News: पुलिया हुई जाम, आधे शहर की जलनिकासी हुई बाधित

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतरपुरा चौपला के पास पुलिया में कई वस्तुएं फंसी रहीं, जिससे आधा शहर प्रभावित हुआ। पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर करीब नौ घंटे में जलनिकासी सुचारू करने में सफल रहे। व्यापारियों ने भी समस्या के समाधान के लिए पहल की है।

Hapur News: पुलिया हुई जाम, आधे शहर की जलनिकासी हुई बाधित

Hapur News: दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या से शहरवासी पहले से ही परेशान हैं। शुक्रवार सुबह को अतरपुरा चौपला के पास स्थित पुलिया कूड़ा करवट, पिन्नी, प्लास्टिक आदि फंसने से जाम हो गई। इस कारण आधा शहर की जलनिकासी प्रभावित हो गई। दर्जनों गली मोहल्लों में जलभराव होने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही पालिका के अधिशासी अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पालिका के कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिया को खोल दिया, तब जाकर जलनिकासी सुचारू हो सकी। शुक्रवार की सुबह को अतरपुरा चौपला पर पुलिया अचानक जाम हो गई। कुछ ही देर में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित देवलोक कोलानी, इंद्रलोक कालोनी, शिवपुरा का कुछ भाग, शक्ति नगर, पन्नापुरा, पक्का बाग, भगवान पुरी, चंडी रोड, समेत दर्जनों मोहल्लों की जलनिकासी बाधित हो गई। देखते ही देखते नाले और नालियां भरने लगी और पानी सड़कों पर आने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिया में फंसी बोरियां, प्लास्टिक, पिन्नी, कूड़ा करकट, केबिल के तार आदि काफी मशक्कत कर निकाले गए। अधिकारियों ने राहत की सास ली। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिया जाम होने के कारण दिक्कत आई थी। पालिका की टीम ने अथक प्रयास कर पुलिया को खुलवा दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पन्नी का इस्तेमाल न करें और नालों में बोरी, प्लास्टिक आदि न डालें।

व्यापारी नेता ने की डांट खुलवाने की मांग

पुलिया जाम होने की सूचना मिलने पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अधिशासी अधिकारी से समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को बताया कि अतरपुरा चौपला, कोहली एंड कोहली के सामने, तहसील चौपला, पक्का बाग पर दशकों पहले डांट (पुलिया में पाइप ) डाली गई थी। तब से अब तक आबादी बढ़ गई है और पानी का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया है। एेसे में छोटे पाइपों को हटवाकर नए बड़े पाइप डलवाए जाएं ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने व्यापारियों से भी पिन्नी का इस्तेमाल न करने का अनुरोध किया।

डांट खोलने के लिए बनेगी कार्य योजना

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर पुलिया में सड़क पार कर डांट डली है। उन स्थानों को चिंहित कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता इन डांटों को खुलवाया जाएगा, क्योंकि इसके लिए लोकनिर्माण विभाग की सड़क को खोदना पड़ेगा। पालिका इस समस्या को लेकर गंभीर हैं और प्रयास है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जा सके।

सामान्य प्रश्न

पुलिया जाम होने से कौन-कौन से क्षेत्र प्रभावित हुए?
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित देवलोक कोलानी, इंद्रलोक कालोनी, शिवपुरा का कुछ भाग, शक्ति नगर, पन्नापुरा, पक्का बाग, भगवान पुरी, चंडी रोड, समेत दर्जनों मोहल्लों की जलनिकासी बाधित हो गई।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।