मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित हो रहा ट्रेनों का संचालन

Feb 16, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित हो रहा ट्रेनों का संचालन

मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित हो रहा ट्रेनों का संचालन

बरेली रेल खंड में रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लेकर ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर तेजी से पड़ रहा है। सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस,काशी विश्वनाथ, अवध असम, आला हजरत सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर बैठकर उन्हें ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ सिटी जंक्शन को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची।

वहीं बनारस से चलकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिबरूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली जंक्शन से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, बरेली से चलकर भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, लालकुआं जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनल जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बरेली रेलखंड में ब्लॉक लेकर रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से कराया जा रहा है। इसका संचालन पर प्रभाव पड़ा। यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े,इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।