Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsProtest Continues for 20 Days Against Toll Plaza Violation in Municipal Limits
पालिका सीमा से टोल हटवाने की मांग को लेकर धरना जारी

पालिका सीमा से टोल हटवाने की मांग को लेकर धरना जारी

संक्षेप:

Hapur News - पालिका सीमा से टोल हटवाने की मांग को लेकर धरना जारी

Jan 10, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

नगर पालिका सीमा में संचालित हो रहे टोल प्लाजा को मानक के विपरीत बताते हुए हटवाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 20 वें दिन भी जारी रहा, जिसमें शामिल होकर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया। समाजसेवी पंकज लोधी राजपूत द्वारा पालिका सीमा में चल रहे ब्रजघाट टोल प्लाजा को पूरी तरह मानक के विपरीत बताकर उसे हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को लगातार 20 वें दिन भी धरना दिया गया। पंकज लोधी ने कहा कि शासन द्वारा ब्रजघाट गंगानगरी से होकर जो बाईपास बनवाया जा रहा है, उसे स्याना चौराहे से होकर कार्तिक मेला स्थल से जुड़े गांव लठीरा से पास होकर निकालने और जनपद अमरोहा के तिगरी धाम के सामने गंगा नदी पर नया पुल बनाया जाना पूरी तरह जनहित से जुड़ा मामला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामाजिक संगठन छजीया बुद्ध शिक्षा सदन और भाकियू टिकैत, भाकियू लोकशक्ति, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू संयुक्त मोर्चा, आलम आरा शिक्षा समिति से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देने के साथ ही आंदोलन में बढ़ चढक़र भागीदार रहने की घोषणा भी की। रालोद के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रभारी और प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के तहत उठाई जा रहीं मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए भरपूर सहयोग करने की घोषणा की गई। भाकियू शक्ति के जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि ब्रजघाट की बाहरी साइड में बनने वाले बाईपास को जनहित में स्याना चौपला से होकर कार्तिक मेला स्थल से जुड़े गांव लठीरा के पास से होकर निकाला जाए, ताकि शासन स्तर से तिगरी के सामने गंगा नदी पर नया पुल बनाए जाने से हाईवे पर लगने वाले जाम की समस्या पूरी तरह दूर हो सके। छजिया बुद्ध शिक्षा सदन के संरक्षक ओमप्रकाश गौतम, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामगोपाल सिंह, मिलिन कुमार ने कहा कि समाजसेवी पंकज लोधी की सभी मांग पूरी तरह सर्व समाज के हित से जुड़ी हुई हैं। इसलिए संगठन द्वारा हरसंभव स्तर पर आंदोलन में भागीदार बनकर संघर्ष किया जाएगा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि समाजसेवी पंकज लोधी के जनहित से जुड़े धरने में क्षेत्रीय लोगों को पूरी एकजुटता के साथ भागीदार रहना होगा। इस दौरान छात्र सभा जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, माजिद ठाकुर, पुष्पेंद्र चौधरी, परशुराम एडवोकेट, मस्तान, मूलचंद वर्मा, जिला अध्यक्ष महात्मा टिकैत अमित त्यागी, आमिर चौधरी, बबलू सहगल, जयसिंह राणा, विमल कसाना, गोपाल बौद्ध, नरेश कुमार, श्रीनिवास एडवोकेट, डॉ. संदीप कुमार, सनोज कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।