ई-पंजीकरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में गरजे बैनामा लेखक
बैनामा लेखकों, अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने ई-पंजीकरण योजना के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा और आदेश वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह आदेश बेरोजगारी बढ़ाएगा और इसके खिलाफ कड़ा विरोध रहेगा।

ई-पंजीकरण योजना के विरोध में बैनामा लेखकों, अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने - निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। दस्तावेज लेखक तहसील संघ(रजि.) के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, कंप्यूटर ऑपरेटरों व मुंशी आदि के हित में नहीं है, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से प्रदेश में बेरोजगारी होगी, इसलिए यह आदेश वापस लेना बेहद जरूरी है।
विरोध का कारण
उन्होंने कहा कि जब तक आदेश वापस नहीं होता है, तब कर पंजीकरण का कार्य पूर्णत बंद रहेगा। सचिव युसुफ खान ने कहा कि इस आदेश से लाखों लोगों के रोजगार पर संकट आ जाएगा, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। सरकार छोटे-मोटे काम करने वाले हजारों लोगों को इस आदेश से बेरोजगार करना चाहती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक आदेश वापस नहीं होता है, तबतक अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कम्प्यूटर ऑपरेटर पंजीकरण का कार्य नहीं करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल लोग
इस मौके पर चेतन प्रकाश, सूरज, राजकुमार, अमित शर्मा, मोनू शर्मा, रामेश्वर सिंह, राजदीप त्यागी, सुरेन्द्र कुमार, टुक्कीराम, विकास शर्मा, ललित त्यागी आदि शामिल रहे।


