संपत्ति के लिए आपस में भिड़े चार सगे भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - ग्राम दौलतपुर ढीकरी में संपत्ति के विवाद के चलते चार सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों भाइयों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर हिंसा में बदल गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

संपत्ति के लिए आपस में भिड़े चार सगे भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

​थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर ढीकरी में संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम दौलतपुर ढीकरी निवासी चार भाईयों के बीच काफी समय से एक प्लॉट को लेकर अनबन चल रही थी। बीते दिनों यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपयों को मोहल्ला इंद्रगढ़ी से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।