हाईवे 9 पर सवारियों की बस रोक कर कार सवार बदमाशों ने की मारपीट
Hapur News - चांदपुर से दिल्ली जा रही बस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। चार व्यक्तियों ने लाठी डंडों से बस में तोड़फोड़ की, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जब आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चांदपुर से दिल्ली सवारी लेकर जा रही प्राइवेट में कार सवार अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर लाठी डंडों से हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आए आस पास के लोगों को देख आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के जसपुर निवासी सोनू ने बताया कि वह चांदपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन चलने वाली बस पर चालक के रुप में तैनात है। रोजमर्रा के भांति शुक्रवार की सुबह को वह चांदपुर से बस लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था।
जैसे ही वह सिंभावली के गांव बक्सर के निकट पह़ुंचा तो पीछे से कार में सवार होकर आए चार लोगों ने बस को ओवर टेक कर रोक लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने गाड़ी से लाठी डंडे लेकर आए और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बस में सवार करीब 40 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और बस के स्टाफ के साथ मारपीट की। इस दौरान आस पास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


