लो वोल्टेज और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Hapur News - गढ़ नगर सहित कई जगह रही कटौती गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती

गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं। रात में बार-बार बिजली की आवाजाही से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों आंधी व बारिश के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उसके बाद से निंरतर लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार रात बार-बार बिजली की आवाजाही रही। लो वोल्टेज के चलते पंखे व कूलर नहीं चल सके। लोगों को छत पर रात गुजारनी पड़ रही है।राजकुमार
लालू, रमन शर्मा, दीपक शर्मा, विष्णु नागर, गोविंद शर्मा आदि ने बताया कि उपकेंद्र का सरकारी नंबर बंद है। एसडीओ व जेई का फोन नहीं उठा रहे हैं। रात में कोई फॉल्ट या आपूर्ति ठप होने पर शिकायत नहीं हो पाती है। गर्मी में पूरी रात लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण ओवरलोड हो जाने से फाल्ट होने पर कटौती हो रही है, यहीं कारण है कि वोल्टेज भी कम हो रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


