Hapur News: बिजली सप्लाई ठप, आधे शहर में रातभर ब्लैक आउट

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: शनिवार रात को 33केवी लाइन में फाल्ट होने से शहर की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को रातभर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, और उन्हें छत पर रात बितानी पड़ी। बिजली विभाग ने सुबह तक फाल्ट को दुरुस्त कर दिया, लेकिन रात भर लोग परेशान रहे।

Hapur News: बिजली सप्लाई ठप, आधे शहर में रातभर ब्लैक आउट

Hapur News: नगर के दिल्ली रोड के पास 33केवी लाइन में शनिवार की रात अचानक फाल्ट हो गया। इससे आधे शहर की बिजली रातभर गुल रही। रातभर बत्ती गुल होने से लोगों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालाकि रविवार की सुबह बिजली बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली। लेकिन रातभर लोगों को घर की छतों पर रात गुजारनी पड़ी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। शनिवार को रात दिल्ली रोड की 33केवी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया, इससे दिल्ली रोड बिजली घर, रामपुर रोड बिजली घर और टाउन हॉल बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। काफी देर बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश कर दुरूस्त कर दिया, लेकिन दोबारा फाल्ट होने से इन सभी बिजली घरों की सप्लाई पुन: ठप हो गई। फाल्ट नहीं मिलने पर निगम के कर्मचारी देर रात तक तलाश में जुटे रहे।

बिजली की स्थिति

इससे पूरी रात शहर में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। पूरी रात बिजली नहीं मिलने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर-बैट्ररी भी डिस्चार्ज हो गई। जिससे लोगों के घरों में बल्ब भी नहीं जले। उमस भरी गर्मी में बिजली ठप होने के कारण लोगों का पसीना टपकने लगा। उन्होंने बिजली घरों के फोन घनघनाने शुरू किए, लेकिन किसी उपभोक्ता का फोन उठा तो किसी का नहीं उठ सका। ऐसे में रातभर लोग सोशल मीडिया पर विभाग के खिलाफ रोष जाहिर करते रहे। लोगों ने घर की छत व बालकनी पर रात गुजारी। हालांकि सुबह करीब छह बजे फाल्ट दुरूस्त होने के बाद सप्लाई को बहाल कर दिया गया था।

अधिक्षण अभियंता की टिप्पणी

--------------------------

बोले अधिक्षण अभियंता:

33केवी लाइन में फाल्ट से बिजली ठप हो गई थी, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट दुरूस्त कर सप्लाई को बहाल कर दिया था। लेकिन ज्यादा समय लगने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।

सुभाष चंद मौर्य, अधिक्षण अभियंता, हापुड़

सामान्य प्रश्न

बिजली गुल होने का कारण क्या था?
बिजली गुल होने का कारण 33केवी लाइन में अचानक फाल्ट था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।