बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद

Mulit Tyagi हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। मेरठ तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा, बसपा, सपा, आसपा और कांग्रेस के नेताओं ने माल्यार्पण किया। सभी ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को याद किया।

बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद

भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाई। उनकी मेरठ तिराहा स्थित प्रतिमा एवं मिनाक्षी रोड स्थित प्रतिमा पर भाजपा, बसपा, सपा, आसपा व कांग्रेसियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।संविधान निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने मेरठ तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जैसे वर्ली पुरुष पृथ्वी पर कभी-कभी ही अवतरित होते हैं, उनके दिखाए गए मार्ग व बताए गए मार्ग पर चलना और किस प्रकार से प्रत्येक समाज का उत्थान हो इस बात पर उन्होंने सदैव अपने जीवन में प्रकाश डाला।

गरीब, शोषित, वंचितों के लिए योजनाएं बनाई। वहीं पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला उपाध्यक्ष पुनित गोयल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मिनाक्षी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, कपिल सिंघल, राहुल उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, जिला उपाध्यक्ष पुनित गोयल, जयभगवान शर्मा, पायल गुप्ता, नवीन तोमर, हितेश मोदी, सुनील वर्मा, सन्नी तोमर आदि शामिल रहे।वहीं आसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शिरीष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक आंदोलन की शुरूआत की थी। उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की, जिसका उद्देश्य दलितों को शिक्षा और सामाजिक अधिकार दिलाना था। इस मौके पर मुकेश प्रधान, मौहम्मद समीर, सुनील कुमार, सचिन कुमार, मनोज कर्दंम, प्रमोद कुमार, विश्वास लोहिया, नसीम इदरीसी, प्रताप सिंह, संदीप भारद्वाज, मनवीर सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।वहीं सपा ने विभिन्न स्थानों पर डा.भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है। वहीं, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने भी डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनकी मेरठ रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब को कोटि कोटि नमन। आज पूरा विश्व उस उन्हें याद कर रहा है, जिसने लोगों को कानून का अधिकार दिया और शिक्षा का महत्व समझाया। इस मौके पर दीपक मोघे, गजराज सिंह, नवरत्न त्यागी, डा.वीसी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, मानवी सिंह, अरुण वर्मा, मनीष त्यागी, कपिल शर्मा, रघुवीर सिंह, नरेश भाटी, सुशील शास्त्री आदि शामिल रहे। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष डा.एके कर्दम के नेतृत्व में बसपाईयों ने डा.भीमराव आंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व संध्या को मेरठ तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाई। वहीं मंगलवार की सुबह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के कारण ही दलितों, कमजोर, गरीबों, महिलाओं को उनका अधिकार मिला है। वहीं बसपा नेता संतोष सिंह ने मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतिमा के पास हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर गीता, वर्षा, सद्दाम आदि शामिल रहे।-----------------------------------------------डा.भीमराव आंबेडकर की मेरठ तिराहा स्थित प्रतिमा पर प्रसाद बांटने की राजनीतिक दलों में मची होड़:डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सभी राजनीतिक दलों ने मेरठ तिराहा उनकी प्रतिमा के आसपास ही अपना टेंट लगाया। इस दौरान लड्डू, खिचड़ी, खीर, पानी, सोफ्ट ड्रिंक, शरबत, हलवा आदि का वितरण किया गया। इस दौरान प्रतिमा के बिल्कुल पास तंबू लगाने के लिए राजनीतिक दलों में काफी होड़ रही, ताकि सबकी निगाहों में आ सकें। हालांकि सभी ने समन्वय बनाकर अपने अपने टेंट से लोगों को प्रसादी का वितरण किया।----------------------------------------------मेरठ तिराहा पर आवाजाही रही बंद:मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर उनकी जयंती से एक दिन पहले की संध्या से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने साफ-सफाई, मोमबत्ती और रंग बिरंगा लाइटों से प्रतिमा को सजाया। इसके बाद लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए, ऐसे में देर शाम से ही मेरठ तिराहा पर लोगों का हुजुम उमड़ने लगा था। जबकि मंगलवार की सुबह पूरा तिराहा चौक हो गया, ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।