एसपी ने दो निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Hapur News - जनपद की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लिया निर्णयके लिए लिया निर्णय तबादला सूची जारी होने पर पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी एसपी ने दो निरीक्षक,

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक व 27 हैडकांस्टेबलों का तबादला इधर से उधर किया है। तबादला सूची जारी होने पर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। एसपी ने निरीक्षक सुधीर कुमार को थाना पिलखुवा से अतिरिक्त निरीक्षक थाना गढ़मुक्तेश्वर, निरीक्षक भंवर पाल सिंह को कार्यालय क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक शीलेंद्र कुमार को थाना हापुड़ देहात से धौलाना,उपनिरीक्षक जसवीर सिंह को थाना हापुड़ देहात से न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को थाना हाफिजपुर से महिला थाना, उपनिरीक्षक नीरज कपिल को थाना बाबूगढ़ से नफीस / फिंगर प्रिट ब्यूरो, उपनिरीक्षक दिनेश चंद गौतम को पिलखुवा से बाबूगढ़, उपनिरीक्षक निर्भय सिंह को सिंभावली से थाना कपूरपुर, उपनिरीक्षक राजकुमार को पुलिस लाइंस से थाना हापुड़ देहात उपनिरीक्षक नवीन गौतम को सिंभावली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बाबूगढ़, उपनिरीक्षक आशुतोष रावत को पुलिस लाइन से प्रभारी ई-साक्ष्य पुलिस कार्यालय, उपनिरीक्षक विपुल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी यक्ष एेप ( डीसीआरबी कार्यालय), उपनिरीक्षक विवेक अग्रवाल को पुलिस लाइन से थाना बाबूगढ़, उपनिरीक्षक देंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना गढ़मुक्तेश्वर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया है।
इसके साथ ही 27 हैडकांस्टेबल, कांस्टेबल का भी तबादला किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


