Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Superintendent Ensures Quality Resolution of Complaints During Police Day
थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण:एसपी

थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण:एसपी

संक्षेप:

Hapur News - पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना दिवस के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी थानों में शनिवार को शिकायतें सुनी गईं, जहां कई शिकायतों का समाधान किया...

Sep 14, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि संपूर्ण थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। हाफिजपुर थाने में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह पहुंचे और संपूर्ण थाना दिवस में शिकायत सुनी। यहां एक शिकायत आई जिसका निस्तारण कर दिया गया। एसपी ने कहा कि थाने में आने वाली फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार गुणवक्ता से शिकायतों का निस्तारण करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाने के अभिलेखों को पूरा करने, विवेचनाओं का समय से निस्तारण कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनें, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ हिस्ट्रीशीटरों, गुंडा, जिलाबदरों की निगरानी करने के निर्देश दिए। सिंभावली थाने में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने समस्याओं को सुना। यहां दो शिकायतें आई जिसमें से एक का निस्तारण किया गया। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में सीओ ट्रैफिक राहुल यादव ने शिकायतें सुनी। यहां तीन में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। बहादुरगढ़ थाने में एक शिकायत आई। जिसके समाधान के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। हापुड़ कोतवाली में सीओ वरुण मिश्रा ने शिकायतें सुनी, यहां पांच शिकायतें आई। सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। थाना हापुड़ देहात में तीन में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। वहीं पिलखुवा कोतवाली में राजस्व से संबंधित पांच शिकायतें आई। जिसमें से तीन शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। धौलाना थाने में पांच में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।