48 घंटे बाद भी नहीं हुई महिला शिनाख्त

Oct 20, 2024 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - दो दिन पूर्व नहर में मिला था महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा डूबने से हुई थी मौत गया। भारतीय कुश्ती संघ के निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह की

48 घंटे बाद भी नहीं हुई महिला शिनाख्त

थाना पुलिस के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी हाथ खाली है। पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होनी की पुष्टि हुई है। पुलिस आस पास के जनपदों में पोस्टर चस्पा कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

बता दें शुक्रवार की शाम को गांव शेखुपर खिचरा स्थित नहर में महिला का शव तैरता मिला। मौके से निकल रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। महिला का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया था। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा आदि जनपदों में पोस्टर चस्पा कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।