Hapur News: भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजनौर से लाए जा रहे भारी मात्रा में अवैध पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी मोमीन को गिरफ्तार कर छोटा हाथी भी कब्जे में लिया। आरोपी बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने का काम कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजनौर से लाए जा रहे भारी मात्रा में अवैध पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर छोटा हाथी भी कब्जे में लिया। पटाखों को गाजियाबाद जनपद के भोजपुर में स्थित एक गोदाम में ले जाया जा रहा था। जहां से दीपावली पर बिक्री करनी थी। आरोपी के पास से पटाखों के भंडारण और परिवहन संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध पटाखे और छोटा हाथी को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए पुरानी चुंगी पर पहुंचे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक छोटा हाथी लोडर में अवैध पटाखे बिजनौर से बुलन्दशहर-हापुड़ होते हुए मोदीनगर रोड के रास्ते भोजपुर जा रहा हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर चितौली कट के पास पहुंची और संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग गई गई। कुछ देर बाद चितौली कट से 50 मीटर पीछे बुलंदशहर की तरफ से एक छोटा हाथी हाथी आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने छोटे हाथी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी को रोकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम मदनी मस्जिद वाली गली निवासी मोमीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छोटी हाथी की तलाशी ली तो उसमें 13 पेटियों में रखे भारी मात्रा में पटाखे मिले। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बिजनौर से पटाखे लाकर भोजपुर ले जा रहा है।
आरोपी का बयान
पुलिस ने आरोपी से पटाखे रखने का लाइसेंस मांगा लेकिन वह नहीं दिखा सका। आरोपी ने पुलिस को बताया की दीपावली आने है। उसने गाजियाबाद जनपद के भोजपुर में किराए पर कमरा ले रखा है। जहां पटाखों को रखता और दीपावली पर इन्हें बेचकर कुछ लाभ कमा लेता।
जांच प्रक्रिया
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।


