Hapur News: हाफिजपुर पुलिस व यातायात पुलिस ने महिला को लौटाए 6800 रुपये
Hapur News: थाना हाफिजपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स वापस लौटाया, जिसमें 6800 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। महिला ने पुलिस की ईमानदारी की सराहना की। पर्स खोने के बाद पुलिस ने महिला की जानकारी जुटाकर उसे पर्स वापस दिया। इस घटना ने पुलिस-जनता संबंधों को और मजबूत किया।

Hapur News: थाना हाफिजपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स वापस लौटाया है। पर्स में रखे 6800 रुपये और जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। महिला ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर निवासी कामती शर्मा रविवार सुबह किसी कार्य से हापुड़ जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स गिर गया। क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास यातायात पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था।
इसी दौरान पुलिसकर्मियों को सड़क पर एक महिला का पर्स पड़ा मिला। पुलिस ने पर्स की जांच की तो उसमें महिला के जरूरी दस्तावेज और 6800 रुपये मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने दस्तावेजों के आधार पर महिला की जानकारी जुटाई और संपर्क कर पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ पर्स वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से भी पुलिस के साथ सहयोग और अच्छा व्यवहार रखने की अपील की है।----------
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


