रिजर्व पुलिस लाइन का काम चल रहा जोरों पर, ड्यूटी में लगेंगे पांच हजार पुलिस कर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - मिनी कुंभसंख्या-10 नंबर हापुड़, संवाददाता। जनपद में बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल हापुड़ का वार्ड बुखार के मरीजों से फुल हो गए हैं। वहीं,

रिजर्व पुलिस लाइन का काम चल रहा जोरों पर, ड्यूटी में लगेंगे पांच हजार पुलिस कर्मी

पौराणिक मिनी कुंभ मेले में रिजर्व पुलिस लाइन बनाने का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है, क्योंकि भैया दूज के बाद बाहरी जनपदों से पुलिस का आगमन होना है। उत्तरी भारत के मिनी कुंभ कहलाए जाने वाले महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ खादर मेले में पैंतीस लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जो कई दिनों तक टैंट तंबुओं में पड़ाव डालकर छठ, गोपाष्टमी, अक्षय नवमी, देवोत्थान एकादशी जैसे विभिन्न पर्व मनाते हैं। महिला बच्चों समेत गंगा भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश के कई दर्जन जनपदों से करीब पांच हजार पुलिस कर्मी की ड्यूटी यहां लगाई जाती है। जिनकी आमद से लेकर तैनाती होने तक ठहराव के लिए मेला स्थल पर रिजर्व पुलिस लाइन बनाने का कार्य इन दिनों पूरे जोरों पर चल रहा है। चिन्हित की हुई भूमि की टिन वाली चादर लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई भी श्रद्धालु उसमें अपना पड़ाव न डाल पाए। परंतु दूसरी ओर तहसील प्रशासन से लेकर कृषि, गन्ना विभाग और सिंभावली चीनी मिल कर्मियों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास के बाद भी किसान अपने खेतों में खड़ा गन्ना काटने में तेजी करने को तैयार नहीं है। जिसके चलते रिजर्व पुलिस लाइन से सटे खेतों में गन्ने की फसल लहलहा रही हैं। एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मेला क्षेत्र में खड़ी फसलों के कटान में लगातार तेजी आ रही है, जिसके कारण मेला प्रारंभ होने से पहले सारी फसल का कटान हो जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।