Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Raids Uncover Sale of Fake Harpic Products in Babu Garh
तीन दुकानों से हार्पिक का नकली स्टाॅक मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

तीन दुकानों से हार्पिक का नकली स्टाॅक मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Hapur News - तीन दुकानों से हार्पिक का नकली स्टॉक मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

Nov 20, 2025 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर रेलवे रोड और गांव फतेहपुर में नामी कंपनी के नकली उत्पादों की बिक्री की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को तीन दुकानों से 136 पैक हार्पिक के बरामद हो गए। जिसके बाद टीम ने दो दुकानदारों को मौके से दबोच लिया। एक दुकानदार मौके से फरार हो गया। टीम ने हार्पिक के कुछ नमूनों को जांच के लिए भेजा है। टीम की ओर से थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला गाजियाबाद के डासना देहात के आकाश नगर के रहने वाले अंकुर शर्मा नोएडा में स्थित सेमिता लीगत एडवोकेट्स एंड सलिसिर्टस में जांचकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें और उनकी कंपनी को रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचने और बनाने वालों के खिलाफ जांच करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी टीम के सदस्य के साथ कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड और गांव फतेहपुर में सर्वे करने के लिए आए थे। क्योंकि उन्हें पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उनकी कंपनी के नकली प्रोडेक्ट को इन्हीं क्षेत्र में बिक्री करते हुए मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। सर्वे के दौरान पाया गया कि तीन दुकानदार कंपनी के नकली उत्पादों को बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया और कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर टीम के भेजा। जहां पर गांव फतेहपुर निवासी प्रमोद कुमार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तलाशी लेने पर दुकान से हार्पिक के 200 एमएल के 15 पीस और एक लीटर के 11 पीस बरामद हुए। मौका पाते ही दुकानदार प्रमोद कुमार मौके से फरार हो गया था। इसके बाद टीम ने गांव फतेहपुर निवासी गोलू उर्फ हर्ष की हरीश किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। तलाशी लेने पर दुकान से 500 एमएल हार्पिक के 15 पीस और एक लीटर के छह पीस बरामद हो गए। इसके बाद टीम ने गांव फतेहपुर निवासी राहुल गुप्ता की देवेंद्र कुमार मुकेश कुमार किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। दुकान से 500 एमएल हार्पिक के 35 पीस और 200 एमएल के 54 पीस बरामद हुए। पुलिस ने गोलू उर्फ हरीश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानदारों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दुकानों से बरामद माल में से कुछ नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ के दौरान दुकानदारों ने बताया कि जो उत्पाद उनकी दुकानों से मिले हैं, वह किसी मेरठ के दुकानदार ने सप्लाई किए हैं। इस मामले में अंकुर शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। --------