
दो दिन बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग
Hapur News - दो दिन बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग
कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में 27 जनवरी को हुई चोरी की घटना में पुलिस की कार्रवाई मुकदमा दर्ज तक ही सिमट कर रह गई है। पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस में दर्ज मुकदमे में शांति नगर कॉलोनी निवासी कीर्ति सिरोही ने बताया कि वह गांव टियाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। 27 जनवरी को बीएलओ कार्य के लिए वह घर का ताला लगाकर गई थीं। जब दोपहर में उनकी पुत्री स्कूल से वापस घर लौटी तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। वापस आने पर उन्होंने डॉयल 112 पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




