पिलखुवा कोतवाली से विदा हुए इंस्पेक्टर मनीष चौहान
कोतवाली पिलखुवा में तैनात इंस्पेक्टर मनीष चौहान का हापुड़ नगर कोतवाली में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीष चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का पालन करेंगे।

कोतवाली पिलखुवा में तैनात इंस्पेक्टर मनीष चौहान का स्थानांतरण हापुड़ नगर कोतवाली होने पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न चौकियों प्रभारियों और पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर मनीष चौहान को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि मनीष चौहान ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इंस्पेक्टर
मनीष चौहान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिलखुवा में मिला सहयोग और स्नेह वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी तैनाती रहेगी, वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


