Hapur News: चमरी में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में चमरी फाटक पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर म

Hapur News: चमरी में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में चमरी फाटक पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी फाटक निवासी आरती ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 9 सितंबर को उनके पति घर के बाहर गली में टहल रहे थे । तभी ललीत , रणवीर ने रास्ते में हटने को लेकर गाली गलौज मार पीट कर घायल कर दिया। मारपीट में पति अमित, ससुर शिशपाल के सिर में चोट आई है। जबकि उसकी सास कमला के हाथ में चोट आई है।

आसपास के लोगों के आने पर आरोपी और उनके दो अज्ञात साथी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: चमरी में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज