Hapur News: अयुवकों को कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: बाबूगढ़ में कुचेसर रोड पर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवकों को कमरे में बंद करके बेल्टों से पीटा। पीड़ित भरत तंवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Hapur News: अयुवकों को कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर कमरे में बंद कर दो युवकों के साथ बेल्टों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुचेसर रोड चौपला फाटक पार निवासी भरत तंवर ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 29 सितंबर की सुबह को उसके भाई व उसके दोस्त को कुछ युवकों ने घर बुलाकर कमरे में बंद करके दोनों के साथ मारपीट कर दी। शाम को आरोपियों से उसने भाई के साथ मारपीट करने के संबंध में फोेन पर जानकारी तो आरोपी ग्राम सिखैड़ा निवासी वंश त्यागी, कुचेसर रोड चौपला निवासी अनिल गिल, तनिश गिल, ग्राम रसूलपुर निवासी उचित चौधरी, विचित चौधरी और नया बांस थाना सिंभावली निवासी शिवम यादव उसके घर में घुस गए और पीड़ित और परिजन के साथ मारपीट कर दी।

आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: अयुवकों को कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज