लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार अल सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे पर 31 जनवरी को चावल व्यापारी के मुनीम से 64 लाख रुपये की लूट हुई थी। स्वाट टीम को सूचना मिली कि सिखेड़ा बंबा पर बाइक सवार बदमाश आ रहे है। स्वाट टीम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को सूचना देकर जानकारी दी।
जिसके बाद दोनों टीमों ने चेकिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान जिला गाजियाबाद निवासी रईस के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की लगभग 40 लाख रुपये नकदी, एक स्कूटी, एक बाइक, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। राहुल यादव ने बताया कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।