Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Encounter Leads to Death of Notorious History-Sheeter Haseen in Kapoorpur
हसीन एनकाउंटर की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच हुई तेज

हसीन एनकाउंटर की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच हुई तेज

संक्षेप:

Hapur News - हसीन एनकाउंटर की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच हुई तेज

Jan 11, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कपूरपुर थाना क्षेत्र में दस नवंबर 2025 की देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए संभल जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हसीन की मौत के मामले में शुरू हुई मजिस्ट्रीयल जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी। अधिकारियों ने अपील कि है कि जांच के संबंध में अगर किसी को साक्ष्य और सबूत प्रस्तुत करने हैं तो उसे जल्द से जल्द जमा कराएं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गोकशी की सूचना मिलने पर थाना कपूरपुर की टीम ने बम्बे की पुलिया के पास जंगल गांव सपनावत में घेराबंदी की। वहां पहुंचने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी धौलाना ले जाया गया और फिर पिलखुवा के रामा हास्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हसीन गांव मनौटा, थाना असमौली, जिला संभल का रहने वाला था। वह एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ हापुड़, संभल, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, गौतम बुद्ध नगर सहित कई जिलों में 25 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे।बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट आदेश पर उप जिला मजिस्ट्रेट/एसडीएम धौलाना को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। घटना के सही तथ्यों की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। कोई भी व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी या सामान्य नागरिक यदि इस घटना से संबंधित लिखित या मौखिक साक्ष्य ऑडियो/वीडियो सहित) प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह एसडीएम धौलाना कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दे सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;