Hapur News: 120 रुपये किलो में दिल्ली मे बेचा जाता था चोरी का तार
Hapur News: 120 रुपये किलो में दिल्ली मे बेचा जाता था चोरी का तार तार - पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने किया खुलासा - तार खरीदने वाले लोगों की भी होगी धर

Hapur News: कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी काफी शातिर है। आरोपी चोरी के तारों को दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर 120 रुपये किलो के हिसाब से बेच दिया करतें थे। आरोपियों ने पुलिस को ओर कई अहम जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उस दिशा में भी काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने स्याना रोड पर गस्त के दौरान मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश सुरेंद्र निवासी खानपुर बुलंदशहर, दीपक निवासी शाहपुर गढ़ तथा शेरू उर्फ जयदीप निवासी हर्ष विहार थाना साहिबाबाद ट्रांस हिंडन गाजियाबाद है।
आरोपी बिजली तार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। कई थानों में दर्ज है आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ व बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाईन तार चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है, जिनके विरुद्ध जनपद बुलन्दशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में विद्युत लाईन तार चोरी, गैंगस्टर व आम्र्स एक्ट आदि के करीब 05 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। :::::::दिल्ली में खपाया जा रहा था माल बदमाशों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह चोरी के बाद माल को दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर 120 रुपये किलो बेचने का काम करते थे। इसके लिए माल खरीदने वाले लोग उनको अलग अलग सुनसान इलाकों पर बुलाकर अपनी गाड़ी में ही माल डाल कर ले जाते थे। हालांकि आरोपियों का व्यापारी से मात्र फोन का संपर्क रहता था।


