Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Detain Two Accused in Violent Attack on Bikers in Paratapaur Ghaziabad
दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

संक्षेप:

Hapur News - गाजियाबाद के परतापुर में मंगलवार शाम को बाइक सवार युवकों पर हमले के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वसीम नामक युवक को गंभीर चोटें आईं, जब उसे दीपक और उसके साथियों ने रोककर डंडों से...

Aug 28, 2025 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर में मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव कलछीना निवासी अफरोज ने बताया कि भाई वसीम मंगलवार की दोपहर को रिजवान और आमिर के साथ अपने काम से पिलखुवा आया था। काम पूरा होने के बाद शाम को वापस गांव के लिए निकल रहे थे। जैसे ही गांव परतापुर के पास से निकले तो दीपक, निखिल, जेजे कांत और पंकज ने रोक लिया था। नाम पूछने पर जान से मारने की नीयत से सरियो और डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे भाई वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा और वसीम को गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ा जाएगा।