जो जितना बड़ा दबंग, उसको चालक-परिचालक की बड़ी तनख्वाह

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - थाना हापुड़ देहात पुलिस ने 2021, 2024 और 2025 के लावारिस वाहनों की नीलामी की। शुक्रवार को नौ वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें पांच दोपहिया, तीन चार पहिया और एक तीन पहिया वाहन शामिल थे। नीलामी से 4.58 लाख रुपये प्राप्त हुए। यह प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से की गई।

जो जितना बड़ा दबंग, उसको चालक-परिचालक की बड़ी तनख्वाह

थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वर्ष 2021, 2024 और 2025 के विभिन्न अभियोगों से संबंधित लावारिस, सीजशुदा एवं लंबित वाहनों की नीलामी कर उनका निस्तारण कराया गया। नीलामी प्रक्रिया पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। वाहनों की नीलामी से 4.58 लाख रुपये में हुई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर थाना परिसरों में लंबे समय से खड़े वाहनों को चिन्हित कर उनकी नीलामी की कार्रवाई कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना हापुड़ देहात में नौ वाहनों को नीलामी की गई। जिसमें पांच दोपहिया वाहन, तीन चार पहिया वाहन और एक तीन पहिया वाहन शामिल रहा।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न बोलीदाताओं ने भाग लिया और वाहनों के लिए बोली लगाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी वाहनों की पारदर्शी तरीके से नीलामी कराई गई, जिसमें सर्वाधिक बोली चार लाख 58 हजार 40 रुपये प्राप्त हुई। इसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।