हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलाने वाला एक आरोपी दबोचा

हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलाने वाला एक आरोपी दबोचा

संक्षेप:

Hapur News - हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलाने वाला एक आरोपी दबोचा

Dec 11, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

देहात थाना क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने कोल्ड स्टोरेज के पास बीती 18 अगस्त की रात हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह भी बरामद किया है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गांव पीरनगर सूदना निवासी कृष्णकांत त्यागी ने 19 अगस्त 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे उनका भाई अतुल त्यागी एके जिम से एक्सरसाइज करके स्कूटी से अपने घर मोहल्ला त्यागी नगर लौट रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप था कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने जैन कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचने पर बुलेट सवार गांव दोयमी व हाल निवासी देवलोक कोलानी निवासी मनीष उर्फ मतनौरा, दिपांशु त्यागी व प्रशांत गौड़ ने उनका पीछा किया। इसके बाद मनीष उर्फ मतनौरा ने जान से मारने की नियत से उसके भाई पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से उनका भाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया था। इसके बाद तीन बुलेट लेकर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद घायल हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णकांत त्यागी ने बताया कि यह घटना विपिन चौधरी निवासी गांव मुरादपुर के इशारे पर हुई थी। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस घटना के आरोपी मनीष उर्फ मतनौरा को दोयमी धनौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ नगर में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। -------