विजय निषाद हत्याकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार
Hapur News - बहादुरगढ़ के गांव पुष्पावती पूठ में होली के दिन विजय निषाद की हत्या के आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में होली के दिन विजय निषाद की गोली मार कर हत्या करने वाले नामजद आरोपी आशु निवासी आलमनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी के दो साथी अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है। रविवार को थाने में आयोजित की गई प्रेसवार्ता में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि होली के दिन गांव पूठ में रहने वाले विजय निषाद के बेटे अनिल से बाइक सवार तीन युवकों की बाइक से टक्कर होने के बाद कहासुनी हो गई थी।
तीनों युवक गांव में स्थित परचून की दुकान से सिगरेट लेने के लिए रुके थे। दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद में विजय निषाद वहां पहुंचा गया जहां गाली गलौज करने पर उसने बीच बचाव करा दिया। कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर विजय को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे अनिल की तहरीर पर पड़ोसी गांव आलमनगर निवासी आशू और उसके दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने शनिवार की रात गश्त कर रहे बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक की पुलिस टीम ने नामजद आरोपी आशू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। आरोपी ने अपने फरार साथियों का नाम तेजेंद्र ऊर्फ तेजी निवासी खत्रीवाड़ा एंव अमित मावी गांव जौली सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर बताया।----- सिकंदराबाद में हत्या कर यहां आए थे फरार आरोपीविजय हत्याकांड में शामिल नामजद आरोपी की गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने कई सनसनी खुलासे आए। पूछताछ में सामने आया कि आशू के साथ जो दो फरार साथी थे, उन दोनों ने अपने एक साथी के साथ बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में 4 मार्च 2026 की सुबह, होली की पूजा करके घर लौट रहे 40 वर्षीय अनिल मावी की गोली मारकर हत्या कर दी। चामुंडा मंदिर के पास हुई इस वारदात में युवक के सिर और पेट में गोली मारी गई थी। वहां से घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बहादुरगढ़ क्षेत्र में आ गए थे। हालांकि उस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक को सिकंदराबाद पुलिस ने दो दिन पूर्व ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमित मावी और तेजेंद्र सिंह ऊर्फ तेजी को बहादुरगढ़ और सिकंदराबाद पुलिस तलाश कर रही है।----पुलिस का दावा शीघ्र पकड़े जाएंगे बदमाशसीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अलग अलग दो जनपदों में एक ही दिन में दो हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों अपराधी शातिर है। दोनों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



