Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Arrest Youth Attempting Marijuana Smuggling in Gadhmukteshwar
एक किलो 50 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

एक किलो 50 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक जीशान को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।...

Wed, 10 Sep 2025 03:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस ने गांजे की तस्करी की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान ठंडी सड़क पर मोहल्ला मिर्धापाड़ा निवासी जीशान संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोका और पूछताछ की। तलाशी लेने पर जीशान के पास से गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन एक किलो 50 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी गांजे की तस्करी करने जा रहा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जीशान लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है। पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और नेटवर्क की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।