Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Arrest Two Robbers In Kundal Theft Case Recover Jewelry and Firearm
पुलिस ने कुंडल लूट का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने कुंडल लूट का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

संक्षेप:

Hapur News - पुलिस ने कुंडल लूट का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

Feb 02, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को बंबा बढ़ मार्ग पर हुई कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो बदमाशों को रविवार रात गालंद नहर से गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर पांच सोने के कुंडल, एक बाइक, तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए बदमाश जिला गाजियाबाद थाना मसूरी चांद कॉलोनी निवासी इकराम उर्फ पप्पू और जिला हापुड़ थाना बहादुरगढ़ गांव लुहारी निवासी सुहैल है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि 15 जनवरी को बंबा बढ़ मार्ग पर सुबह मंदिर जा रही वृद्धा कमलेश देवी से इकराम और सुहैल ने कान के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके पुत्र प्रशांत शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी। रविवार रात सूचना मिली कि गालंद नहर के रास्ते इकराम और सुहैल बाइक से सवार होकर घटना करने की फिराक में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम बनाई और गालंद नहर पर वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। घेरा बंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इकराम एक महीने पूर्व लूट के मामले में जेल से बाहर आया था। अपने साथी सुहैल के साथ मिलकर कुछ दिन बाद ही लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगे थे। बिजनौर में भी दिया था घटना को अंजाम थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पूछताछ करने पर इकराम और सुहैल ने बताया कि थाना हाफिजपुर और जिला बिजनौर के थाना चांदपुर में कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया था। महिला और बुजुर्गों को देखकर कुंडल लूट की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।