पीएम मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच सोना-चांदी की खरीद कम करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से योजनाबद्ध तरीके से व्यापार करने की सलाह दी। एक बैठक में सर्राफा व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों ने व्यापार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और सरकार की योजनाओं के लाभों पर भी विचार किया।

 पीएम मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर लोगों से सोना-चांदी की खरीद को कम करने की अपील की थी, साथ ही व्यापारियों से भी योजनाबद्ध तरीके से व्यापार करने को कहा था। पीएम मोदी की अपील पर डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में सर्राफा व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समाज और व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान सर्राफा व्यापारियों से 24 कैरेट गोल्ड में कम निवेश करने की अपील की गई। साथ ही व्यापारियों ने व्यापार से संबंधित अपनी समस्याओं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

बैठक में सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के संदेश और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और सरकार के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने की बात कही।वहीं बैठक के अंत में सर्राफा व्यापारियों ने सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सर्राफा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, इसमें सोना खरीद पर ग्राहकों से वसूली जाने वाले तीन फीसदी टैक्स को खत्म करने, गोल्ड के बड़ी कंपनियों पर भी 24 कैरेट गोल्ड की खरीद को प्रतिबंधित करने आदि की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।