भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
Hapur News - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को रविवार को कालोनी के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और कार्यकर्ताओं ने सुना। विधायक ने मोदी की बातें कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाला बताया और सभी से अपील की कि वे इन विचारों को अपने जीवन में उतारें। यह कार्यक्रम देश को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का रविवार को अपना घर कालोनी स्थित दक्षिण मंडल सोशल मीडिया संयोजक अमरजीत चौधरी व बूथ अध्यक्ष महेश चंद के निवास पर सुना गया। सदर विधायक ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना और सभी कार्यकर्ताओं से अपने जीवन में उतारने की अपील की। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते है, उनकी बात हर व्यक्ति को प्रेरणा देने का काम करती है। भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी बात सुनकर उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि यह देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


