चाचा- भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - गांव बागड़पुर में रास्ता देने को लेकर पिकअप चालक ने मामूली विवाद के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाचा- भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

क्षेत्र के गांव बागड़पुर में रास्ता देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पिकअप चालक ने अपने साथियों को बुलाकर चाचा - भतीजे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी जितेन्द्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने साथी गिरिराज के साथ मोटरसाइकिल से खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहा था। घर के पास रास्ते में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। इस पर उसने पिकअप चालक से वाहन साइड में करने को कहा, लेकिन चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया।पीड़ित

के अनुसार विरोध करने पर चालक ने फोन कर गांव के ही जयंत और निर्मल को बुला लिया, जो कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घर के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देखते हुए उसका भतीजा राजा बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास पास के लोगों ने उनको बचाया। आरोपी उनको गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।