पेट्रोल पंप कर्मचारी 1.36 लाख रुपये का गबन कर फरार
Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हरनाथपुर कोटा गांव के पेट्रोल पंप के कर्मचारी दीपक ने दो दिन काम करने के बाद 1.36 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। पंप मालिक ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर कोटा में स्थित एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी 1.36 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। आरोपी ने सिर्फ दो दिन कार्य करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी पंप स्वामी को हुई तो उन्होंने आरोपी कर्मचारी के घर पर संपर्क साधा। जिसके बाद परिजन ने रुपये जल्द से जल्द वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपये नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मेरठ के दादरी निवासी राहुल कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव हरनाथपुर कोटा में अभय फिलिंग प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप है।
पंप पर जिला बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव रुखी निवासी दीपक भी कार्य करता था। दो दिन कार्य करने के बाद दीपक 1.36 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। आरोपी दीपक ने अपने पेटीएम में 91 हजार रुपये और 45 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया। इस बात की सूचना आरोपी दीपक के घरवालों से की थी। जिसके बाद आरोपी के परिजन ने उन्हें आश्वासन दिया कि था कि यह पैसे जल्द ही आपके पास पहुंच जाएंगे। लेकिन दिन बीतने के बाद भी जब पेट्रोल पंप के पैसे वापस नहीं मिले पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके आरोपी के दो मोबाइल से संबंधित खातों को सीज करने और इन खातों से संबंधित पांच लेनदेन के खातों को बंद कराने की मांग की गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




