पिलखुवा में होली पूजन श्रद्धा और उमंग के साथ सम्पन्न, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Hapur News - पिलखुवा में होली पूजन श्रद्धा और उमंग के साथ सम्पन्न, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

नगर में होली पूजन का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और निर्धारित स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर के लगभग सभी स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां पूर्व निर्धारित समयानुसार की गईं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासन की सतर्कता के चलते होली पूजन का कार्यक्रम पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



