फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्री की संदिग्ध हालत में मौत

Oct 20, 2024 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बुखार से कई दिनों से पीड़ित था मृतक फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्री की संदिग्ध हालत में मौत फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्री की संदिग्ध हालत में मौत

फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्री की संदिग्ध हालत में मौत

दिल्ली से अयोध्या जा रही अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन फानन में उसे यहां रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक के पिछले कई दिनों से बुखार था और अब वह दीपावली पर अपने घर जा रहा था। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के गांव मुझिगवां निवासी अजीत कुमार अपने साथी रामशंकर के साथ शनिवार शाम दीपावली पर दिल्ली से अपने घर जाने के लिए अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या-पांच में सवार हुआ था। रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई, जिसपर उसके साथ ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रुम को दी।

ट्रेन के हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन में बदहवास हालत में अजीत कुमार को स्टेशन पर उतारकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रामशंकर और अजीत दिल्ली में मजदूरी करता था और पिछले कई दिनों से बुखार से पीडि़त था। अब वह अपने घर जा रहा था। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रुम से सूचना मिलने के बाद अजीत को ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।