पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन
Hapur News - - पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जिला मुख्यालय व विकास भवन में किया प्रदर्शन, वेतन बढ़ोत्तरी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन जनपद हापुड़ के बैनर तले ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन और विभागीय योजनाओं के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाने वाले पंचायत सहायकों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय और विकास भवन में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने छह हजार रूपए प्रतिमाह के मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रूपए प्रतिमाह करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
पंचायत सहायकों की भूमिका
जिलाध्यक्ष मौहम्मद उमैर ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन और विभागीय योजनाओं के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाते है, इसके बावजूद पंचायत सहायकों को आजतक न तो स्पष्ट सेवा नियमावली प्राप्त है और न ही कार्य के हिसाब से सुविधाएं एवं सम्मान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू कराई जाए।
मांगें और ज्ञापन
सहायकों के लिए पंचायत सहायक पोर्टल विकसित कराया जाए, वर्तमान में छह हजार रूपए प्रतिमाह के मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए। साथ ही सचिवालय में लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, विद्युत व स्टेशनरी का बजट आवंटित होना चाहिए। पंचायत सहायकों के लिए गैर विभागीय कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सामिल होने वाले सदस्य
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहित, जिला महामंत्री मौहम्मद हसन, प्रीति, ललिता, अनिल कुमार, अंजलि, अंकुर, पूजा, अनुज, आकाश सैनी, अनिल कुमार, साबिर अली, सपना, मोहित आदि शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


