Hapur News: खराब खड़ी पिकअप में ओवरलोड बस ने मारी जोरदार टक्कर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजामपुर ओवरब्रिज के पास ओवरलोड बस ने खराब खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। इसमें पिकअप पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर के बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hapur News: खराब खड़ी पिकअप में ओवरलोड बस ने मारी जोरदार टक्कर

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर निजामपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर खराब खड़ी पिकअप में पीछे से ओवरलोड बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कोतवाली पुलिस ने पिकअप चालक की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के थाना बुगरासी निवासी शफीक अहमद ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 9 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे उसकी पिकअप निजामपुर अोवरब्रिज पर खराब होकर खड़ी हो गई थी।

तभी पीछे से एक ओवरलोड बस आई और उसने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पिकअप चालक की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।