Over 400 000 Devotees Celebrate Falgun Purnima with Sacred Dips in Ganga फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsOver 400 000 Devotees Celebrate Falgun Purnima with Sacred Dips in Ganga

फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Hapur News - फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्टर्न यूपी से आए भक्तों ने ब्रजघाट में अनुष्ठान किए। सुबह चार बजे से डुबकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 13 March 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चार लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित करते हुए विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, राजस्थान और वेस्टर्न यूपी के दर्जनों जनपदों से आए अधिकांश श्रद्धालुओं ने गुरुवार को मोक्ष दायिनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित किया। मुक्ति धाम ब्रजघाट समेत लठीरा के कच्चे घाट और महाभारत कालीन पुष्पावती पूठ में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार की देर शाम को ही प्रारंभ हो गया था। जिसके चलते ब्रजघाट तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर भीड़ से फुल होने पर महिला बच्चों समेत हजारों भक्तों को खुले आकाश के नीचे इधर उधर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। प्रात:काल में चार बजते ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर हर हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी गंगा मैया में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो गुरुवार को सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्य नारायण की कथा सुनकर दक्षिणा दी। वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण और शीतल आश्रम में अपने ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेककर प्रार्थना करने वालों का तांता लगा रहा। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ समेत विभिन्न महानगरों से आए धनाढ्यों ने गरीब निराश्रितों को भोजन वस्त्र आदि का दान देकर पुण्यार्जित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।