फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

Mar 02, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - सोमवार को होली और पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया और गंगा किनारे गरीबों को वस्त्र दान किए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

सोमवार को होली व पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शुभ मुहुर्त के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार होली के मौके पर पड़ने वाली पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं ने रविवर की सायं से ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार की तड़के शुभ मुहुर्त के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी और ब्रजघाट पर स्थित वेदांत मंदिर, अमृत परिसर मंदिर, अवंतिका मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अपने अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुये क्षेत्र में सुख शान्ति की कामना की।वहीं

धनाढ़य श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बैठे गरीब लोगों को वस्त्र इत्यादि दान किये। मान्यता है कि होली पर गरीब लोगों की मदद करने से तीर्थ यात्रा का फल मिलता है। वहीं सुबह से शुरू हुए स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।