
ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण के दूसरे चरण का ऑनलाइन आवेदन शुरू
Hapur News - ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण के दूसरे चरण का ऑनलाइन आवेदन शुरू
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए संचालित ओ लेवर एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षणा योजना के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से समय सारिणी भी जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तह भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराए जाने के लिए वर्तमान में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है।
दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रशिक्षण के लिए इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वेब पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रदेश के पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को सीसीसी का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट न्यूनतम शैक्षित अनिवार्य आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा 03 माह की होगी। युवक व युवतियों को पिछड़ी जाति का होना अनिवार्य है। --------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




