अधिकरियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया दिये निर्देश
जन विश्वास यात्रा के नायक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा की जनसभा स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक ने टीम के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हर बिन्दू...

जन विश्वास यात्रा के नायक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा की जनसभा स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक ने टीम के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हर बिन्दू पर गौर के साथ निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई। तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के लिए 28 दिसम्बर का दिन महत्वपूर्ण होगा। केन्द्र व प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन विश्वास यात्रा में हेली कॉप्टर से आयेंगे। जन सभा स्थल घोड़ा फार्म में हेली पैड़ तैयार कराया गया है। रविवार को हापुड़ अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम अरविन्द कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, कोतवाल रघुराज सिंह ट्रेफिक सीओ के अलावा टीम के साथ जनसभा स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। वीआईपी की सुरक्षा के हर बिन्दू पर गौर करते हुए दिशा निर्देश दिये।
भाजपा की टीम तैयारी में जुटी
विधायक कमलसिंह मलिक, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, राजेश शर्मा, राजीव सिरोही, मीना सिंह, ठाकुर शिखा सिंह,डॉ नीलम सिंह, पिंकी त्यागी, ठाकुर समरपाल सिंह, अकुंर त्यागी, राजेश अधाना, दिनेश तोमर, राजीव शर्मा, मोहित गुप्ता, दीपक शर्मा, शोभित ठाकुर, ब्रहमानन्द प्रजापति, अशोक पाल, रोहित मल्होत्रा, शिव कुमार गौतम, शैलेन्द्र दीपेन्द्र कुमार,टिंकू शर्मा, राहुल शुक्ला विनय मिश्रा, गोपाल ठाकुर, अर्जुन शर्मा, डॉ हर्षवर्धन शर्मा, दीपक गर्ग,की टीम जुटी हुई है।
