रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अमित कुमार भटनागर और केदार मीणा ने किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना, ठेकेदारी व्यवस्था बंद करने, और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के महामंत्री बी सी शर्मा के आहवान पर चल रहे पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव अमित कुमार भटनागर एवं शाखा अध्यक्ष केदार मीणा ने किया । कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, ठेकेदारी व्यवस्था बंद करने, तकनीकी विभाग में कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस का भुगतान शीघ्र कराने, 8 वें वेतन आयोग को जल्द लागू करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और कोरोना काल के दौरान रोके गए डी ए का भुगतान, रेलवे के खस्ता हालत के आवासों को ठीक कराने समेत अन्य मांगों को जोरशोर से उठाया।

इस अवसर पर संदीप, सुशील, विजेंद्र, इमरान, संजीव शर्मा, हेमराज मीणा, श्याम सिंह नेगी, प्रशांत शर्मा, दिनेश जोशी समेत अनेक रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।